सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A leopard carried off several piglets from a farm along with 12 dogs.

Saharanpur News: 12 कुत्तों सहित फार्म से सूकर के कई बच्चे उठा ले गया गुलदार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A leopard carried off several piglets from a farm along with 12 dogs.
बेहट के खुर्रमपुर गांव में सुअर फार्म के सीसीटीवी में कैद हुआ  तेंदुआ। श्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बेहट। गांव खुर्रमपुर में दस दिन से दो गुलदारों का आतंक है। ग्रामीण खौफ में जी रहे हैं। दिन में यह गुलदार खेतों में छिपे रहते है और रात में आबादी के पास आ जाते हैं। पिछले कुछ दिन में यह तेंदुए गांव के पास बने फार्म में घुसकर सूकर के बच्चों को उठा ले गए। आबादी में रहने वालों आवारा कुत्तों पर भी यह हमला कर मौत के घाट उतार चुके हैं।
Trending Videos




खुर्रमपुर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उसका गांव की आबादी से कुछ दूर सूकर फार्म है। कई दिन से उसके फार्म से सूकर के बच्चे कम हो रहे थे। 10 सूकर के बच्चे फार्म से गायब हो गए थे। इस पर उसने फार्म पर सीसी टीवी कैमरे लगवाए। कैमरों में तेंदुआ फार्म में घुसकर बच्चे को उठाकर ले जाते दिखाई दिया। दूसरा तेंदुआ ग्रामीणों ने काली मंदिर के पास स्थित सिला के पीछे जंगल में देखा। डर के मारे ग्रामीणों ने रात के समय खेतों में सिंचाई व अन्य कार्य करने जाने छोड़ दिया। दिन में भी ग्रामीण इकट्ठे होकर खेतों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनू ने बताया, कि उनकी सूचना पर चार दिन पहले वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगवाया था, जिसमें कुत्ता बांधा गया है, लेकिन तेंदुए पिंजरे तक नहीं पहुंचे। एक पिंजरा उसने अपने फार्म पर भी बनवाकर लगाया था। मंगलवार की रात एक तेंदुआ उसमें फंस गया था, लेकिन उसे मुश्किल से चार इंच की जगह मिल गई। इतना खतरनाक जानवर है, कि इतनी छोटी जगह में ही अपने शरीर पतला कर निकल गया।



----------------



आवारा कुत्तों को बनाया निवाला



तेंदुओं ने गांव की आबादी में रहने वाले आवारा कुत्तों का पूरी तरह सफाया कर दिया। ग्रामीणों ने बताया, कि 10 से 15 कुत्तों को तेंदुओं ने मार डाला और जो बचे थे वह भाग गए हैं।



-----------------



तेंदुओं को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरे लगाए हैं। वनकर्मियों की टीम लगातार गश्त कर रही है। जंगल में पदचिन्हों से तेंदुओं की तलाश कर उनकी मूवमेंट का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।



सचिन कुमार, रेंजर शाकंभरी देवी वन रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed