सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abir and Gulal will fly today, children and youth are fully prepared

Saharanpur News: आज उड़ेगा अबीर और गुलाल, बच्चों और युवाओं की पूरी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Abir and Gulal will fly today, children and youth are fully prepared
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार को दुल्हेंडी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बच्चों से लेकर युवाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी वर्गों में खासा उत्साह है। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया है। ऐसे में होलिका दहन के एक दिन बाद रंग खेला जाएगा।
Trending Videos

महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में होली की तैयारी कर ली गई है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद बावजूद सड़क किनारे लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम तक अपनी पसंद के रंग और पिचकारी लेने के लिए बच्चों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मोटू पतलू के साथ कार्टून वाली पिचकारी भा रही है। इसके साथ ही टैंक वाली पिचकारी की भी अधिक मांग है। रंग पर्व को लेकर हर वर्ग में उत्साह हैं।
हुलियारों की टोलियां लोगों को रंगे से सराबोर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को बच्चे भी दिन के समय आने-जाने वाले लोगों पर पानी और रंग डालते हुए दिखाई दिए। वहीं युवाओं ने भी अपने तरीके से रंग खेलने की योजना बनाई है।
महानगर की कई कालोनियों में सार्वजनिक आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए पहले ही इंतजाम किए गए हैं। महानगर की पैरामाउंट कॉलोनी, शिवाजी नगर, दीप विहार, पंत विहार, नुमाइश कैंप, शारदा नगर, नवीन नगर आदि में सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed