{"_id":"69a72526c53830c0350b3381","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-170613-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। देहरादून-पंचकुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कस्बा निवासी रमेश चंद (63) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक रमेश चंद हरियाणा के यमुनानगर में लकड़ी की आढ़त का काम करते थे। वह सोमवार की देर शाम अपना काम से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी हाईवे स्थित गांव जलालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
Trending Videos