फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegation of gang-rape and filming a teenage girl while bathing.

Saharanpur News: किशोरी की नहाते समय बनाई वीडियो, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gang-rape and filming a teenage girl while bathing.
देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नहाते समय किशोरी की न्यूड वीडियो बनाने और डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। 13 वर्षीय किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इबादुल्लापुर गांव के एक युवक ने बहन की नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। नौ अगस्त की रात आरोपी अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा और फोन कर बहन को वीडियो बनाने की बात बताते हुए घर से बाहर बुलाया। बाहर आने पर आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर एक ट्यूबवेल के कमरे पर ले गए। इस दौरान वहां तीन अन्य लोग आ गए। आरोप है कि उन लोगों ने गोली मारने की धमकी देकर बहन साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद एक आरोपी बहन को मुश्कीपुर गांव स्थित घर ले गया और छत पर बने कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी के परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला और वह उसे घर के करीब छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

-----
मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, देवबंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed