सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Workers Burn Effigy of Opposition; Anganwadi Association Registers Protest

Saharanpur News: भाजपाइयों ने फूंका विपक्ष का पुतला, आंगनबाड़ी संघ ने जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP Workers Burn Effigy of Opposition; Anganwadi Association Registers Protest
विज्ञापन
नानौता। भाजपाइयों द्वारा बुधवार को नगर में जन आक्रोश पदयात्रा निकाल कर विपक्ष का पुतला फूंका गया। हालांकि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबरन बुलाने का आरोप लगाते हुए उनके संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया।
Trending Videos

नानौता ब्लाॅक परिसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल राणा और मंडलाध्यक्ष विजयपाल चौहान के नेतृत्व में विपक्षी दलों पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद विपक्षी दलों का पुतला जला कर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनैतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। विपक्षी दलों के नेता भ्रम फैलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं। इस दौरान जयदेव नारायण, वीरेंद्र शर्मा, सावन राणा, रूमा चौधरी, सुमित भारद्वाज, दीपककुमार, प्रदीप कुमार, मंजू सिंह पंवार आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि भाजपाईयों ने अपना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीडीपीओ के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंच इसका विरोध किया है। महासभा के जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि यदि भविष्य में भीड़ जुटाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अधिकारियों के माध्यम से बुलाने का दबाव बनाया गया तो सही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed