{"_id":"69c43c26e8c07326730db2e2","slug":"bku-panwar-activists-create-ruckus-at-toll-plaza-five-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172090-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भाकियू पंवार कार्यकर्ताओं का टोल पर हंगामा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भाकियू पंवार कार्यकर्ताओं का टोल पर हंगामा, पांच गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सरसावा टोल पर धरना देते भाकियू पंवार के कार्यकर्ता। श्रोत कार्यकर्ता
- फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
सरसावा। भाकियू (पंवार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अरविंद पंवार ने कार्यकर्ताओं के लिए टोल फ्री करने की मांग को लेकर बुधवार को टोल प्लाजा पर धरना दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हंगामा करते हुए कुछ देर के लिए टोल की लेन बाधित की और दस हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने टोल प्रबंधन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को यूनियन के करीब चालीस कार्यकर्ता हाईवे स्थित टोल पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए टोल फ्री करने के लिए मैनेजर को ज्ञापन दिया। इस पर मैनेजर ने उन्हें बताया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। आरोप है कि नाराज होकर उन्होंने स्टाफ के साथ अभद्रता की और लेन में ही धरने पर बैठ गए। इससे टोल की लेन बाधित हुई। हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। टोल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में सरसावा कुतुबशेर, चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे।
सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि टोल मैनेजर शोएब की तहरीर पर अरविंद पंवार, सुमित पंवार, जयवीर, निक्कू तथा योगेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर अन्य लोगों के साथ मिल कर टोल प्लाजा पर गाड़ी फ्री निकालने, जान से मारने की धमकी देने, दस हज़ार रुपये हफ्ता वसूली, गाली गलौज करने तथा सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने का आरोप है।
Trending Videos