सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Murder Brother Says Rakhi Was Refusing to Listen to Anyone Shot Her in a Fit of Rage

UP: 'बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो गुस्से में मारी गोली'; 'कातिल' भाई का कबूलनामा; बताया किस बात से था खफा?

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 26 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में फतेहपुर सीएचसी पर पुलिस कस्टडी में बहन की हत्या करने वाले आरोपी की वीडियो सामने आई है। आरोपी ने कहा कि वो किसी की नहीं सुन रही थी। गुस्से में आकर गोली मारी थी। आरोपी भाई को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Saharanpur Murder Brother Says Rakhi Was Refusing to Listen to Anyone Shot Her in a Fit of Rage
Saharanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सहारनपुर के छुटमलपुर में फतेहपुर सीएचसी पर पुलिस कस्टडी में बहन राखी को गोली मारने वाले आरोपी मोंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि दूसरा आरोपी रवि अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोंटी ने स्वीकार किया कि बहन को काफी समझाया गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसलिए गुस्से में आकर उसे गोली मार दी थी। उधर, ऋषिकेश एम्स से पोस्टमार्टम के बाद मिले राखी के शव को परिजन गांव नहीं लाए। बुधवार देर शाम हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कि गांव रामखेड़ी निवासी राखी दूसरी बिरादरी के युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 23 मार्च को राखी अकेले थाने पहुंची थी। वहां परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मानी थी और प्रेमी संग ही जाने की जिद पर अड़ी थी। 

पुलिस उसका मेडिकल कराने सीएचसी फतेहपुर ले गई थी। वहां उस पर मोंटी ने पिस्टल से गोलियां बरसा कर लहूलुहान कर दिया था। तीस घंटे तक एम्स में जिंदगी मौत के बीच जूझने के बाद आखिर उसने दम तोड़ दिया था। इसी मोंटी ने वीडियो जारी कर बहन को गोली मारने की जिम्मेदारी अकेले लेते हुए सरेंडर करने की बात कही थी। 

 

इसके बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने मोंटी को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया। पूछताछ में मोंटी ने बताया कि पिस्टल उसके पास दो साल से था और यह अवैध है। उसने इसे एक युवक से खरीदा था। पुलिस ने आरोपी मोंटी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि हत्याकांड में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच की जा रही है। मोंटी ने जिस युवक से पिस्टल लिया था पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार चल रहे आरोपी रवि को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

अंतिम संस्कार में पिता सहित 15 लोग हुए शामिल, पुलिस भी रही मौजूद
राखी के अंतिम संस्कार में परिवार से पिता के अलावा ग्राम प्रधान सहित करीब 15 लोग शामिल हुए। थाने के एसआई मशकूर त्यागी, महिला दरोगा मिथलेश राठौर और पुलिसकर्मी एम्स से लेकर हरिद्वार तक राखी के शव के साथ रहे। पुलिस टीम अंतिम संस्कार के बाद ही लौटी। राखी की मौत के बाद भी उसके घर और मुहल्ले में सन्नाटा पसरा है।

उसके परिवार वाले भी किसी से नहीं मिल रहे हैं और ना ही उनके यहां कोई आ जा रहा है। राखी के प्रेमी युवक लवकुश और उसके चचेरे भाई अभी भी गायब चल रहे हैं। पुलिस भी गांव में लगातार गश्त कर रही है। चर्चा है कि राखी ने लवकुश से शादी कर ली थी। हालांकि पुलिस ऐसे किसी जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed