{"_id":"69c49dbdf4ad2cf26f091571","slug":"meerut-six-policemen-including-three-sub-inspectors-failed-to-stop-cow-slaughter-ssp-took-this-strict-action-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गोकशी रोकने में तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी रहे नाकाम, एसएसपी ने कर दी ये सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गोकशी रोकने में तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी रहे नाकाम, एसएसपी ने कर दी ये सख्त कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार
मवाना के भैसा गांव और तेजगढ़ी चौकी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले थे, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। एसएसपी अविनाश पांडे ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया और साथ ही चेतावनी दी कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
निलंबित। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोकशी रोकने में नाकाम होने और लापरवाही बरतने पर एसएसपी अविनाश पांडे ने तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। एसएसपी ने मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल साजिद हुसैन और मवाना में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक पुनीत कुशवाहा, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और सिपाही मोहित कुमार पर कार्रवाई की है।
Trending Videos
आलाधिकारियों ने क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सख्त आदेश दिए हैं। इसके बावजूद मवाना क्षेत्र के भैसा गांव के नाले में तीन दिन पहले गोवंश के अवशेष मिले थे। इसके अलावा मेडिकल थाना क्षेत्र की तेजगढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में भी गोवंश के अवशेष मिले थे। इस पर लोगों का गुस्सा फूटा था। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इससे पहले भी गोकशी के मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव के जंगल में पिछले साल जन्माष्टमी के दिन गोवंश के अवशेष मिलने पर तत्कालीन हर्रा चौकी प्रभारी संजय कुमार सहित चार सिपाहियों को निलंबित किया गया था। भावनपुर थाना क्षेत्र के पचगांव गांवड़ी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर हसनपुर चौकी प्रभारी रणजीत, दरोगा अवनीश और कांस्टेबल रोहित को, बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी के आरक्षी अहसान को, लावड़ चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, सिपाही रोहित, मनीष, संदीप, मुनेश और शुभम को भी निलंबित किया गया था।
ये भी देखें...
UP: अमेरिका और दुबई से ISI वाले फंसा रहे हैं भारत के युवाओं को, हर तीसरे दिन जूम मीटिंग; करा रहे यह काम
ये भी देखें...
UP: अमेरिका और दुबई से ISI वाले फंसा रहे हैं भारत के युवाओं को, हर तीसरे दिन जूम मीटिंग; करा रहे यह काम