{"_id":"6ad51344e8f13ace740e2195","slug":"cbi-questioned-actress-urmila-sanawar-for-four-hours-and-also-sought-documents-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186240-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर से सीबीआई ने की चार घंटे पूछताछ, दस्तावेज भी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर से सीबीआई ने की चार घंटे पूछताछ, दस्तावेज भी मांगे
विज्ञापन
अंकिता भंडारी प्रकरण
- गोविंद नगर में आवास पर पहुंची सीबीआई, एक-एक बिंदु पर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में जांच की कड़ियां जोड़ने के लिए सीबीआई की टीम रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। टीम ने करीब चार घंटे तक उर्मिला से एक-एक बिंदु पर पूछताछ की। अंकिता भंडारी से जुड़े मामले के दस्तावेज भी मांगे। सीबीआई ने उर्मिला को दोबारा दिल्ली बुलाया है।
दरअसल, अंकिता भंडारी की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रविवार दोपहर करीब दो बजे सीबीआई की टीम अभिनेत्री उर्मिला सनावर के गोविंद नगर स्थित आवास पर पहुंची। शाम छह बजे तक टीम में शामिल अधिकारियों ने उर्मिला से अंकिता भंडारी केस से जुड़े सवाल पूछे। उर्मिला ने टीम के सामने अंकिता से जुड़े मामले के कुछ दस्तावेज दिखाए और ऑडियो भी सुनाई। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने बताया कि नारको टेस्ट के लिए पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीबीआई ने फिर से दिल्ली बुलाया है। सीबीआई ने जो भी सवाल पूछे, उन सभी के जवाब दिए गए हैं।