{"_id":"6ad518717c0bdc17e30b1ac5","slug":"thar-overturns-after-crashing-through-divider-on-delhi-dehradun-expressway-three-friends-killed-saharanpur-news-c-14-1-mrt1010-1333966-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, तीन दोस्तों की मौत
विज्ञापन
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की हादसे की खबर का फोटो- साहिल की फाइल फोटो
बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
आगरा के रहने वाले थे तीनों दोस्त, मसूरी जा रहे थे घूमने
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बेलड़ा जुनारदार गांव के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार थार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर पलटने के बाद आगरा निवासी साहिल तिवारी (25), सक्षम उपाध्याय (22) और राहुल कुमार (25) की मौत हो गई। जबकि, थार पर सवार उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचों दोस्त घूमने के लिए आगरा से मसूरी जा रहे थे। हादसा झपकी आने की वजह से हुआ।
शनिवार रात पांचों दोस्त थार से घूमने के लिए आगरा से मसूरी के लिए निकले थे। हादसे के वक्त थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 20 फीट रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। साहिल और सक्षम करीब 40 फीट नीचे खाई में जा गिरे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन वर्मा और कार चला रहे हेमंत वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात परिजन सचिन और हेमंत को आगरा ले गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि चालक को झपकी आने पर थार अनियंत्रित हुई, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
-- वर्जन
प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। हादसे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात