{"_id":"6a7f6eb45b0703ed4900fe9f","slug":"constable-shoots-and-kills-wife-with-service-rifle-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-181749-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सरकारी राइफल से सिपाही ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सरकारी राइफल से सिपाही ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या
Sat, 15 Aug 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर कॉलोनी में सिपाही टिंकू ने पत्नी सरिता (32) की घर के अंदर सरकारी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। डीआईजी अभिषेक, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है। पुलिस ने सिपाही पति को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। देर रात महिला के भाई नवीन कुमार ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है।
मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलटूपुरी निवासी टिंकू वर्ष 2016 बैच का सिपाही है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन से संबद्ध है और उसकी तैनाती खनन विभाग की एंटी माइनिंग टास्क फोर्स में है। सिपाही टिंकू अपनी पत्नी सरिता और दो बेटी ज्योत्सना (5) व श्रद्धा (3) के साथ हकीकत नगर में मनीष कुमार के मकान में करीब तीन साल से किराए रह रहे थे। टिंकू की शादी वर्ष 2019 में मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिंधावली निवासी सरिता से हुई थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे पति-पत्नी और दोनों बेटी घर में थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
कमरे में सरिता जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। दोनों बेटियां भी उसी कमरे में थीं। टिंकू ने अपने ममेरे भाई को फोन कर बताया कि सरिता ने खुद को गोली मार ली है। वहीं पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया कि शुक्रवार सुबह टिंकू ने शराब पी थी। घटना से पहले दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में आया कि सरिता की ठोड़ी के नीचे सरकारी इंसास राइफल रखकर गोली चलाई गई है, जो सिर को चीरती हुई पार हो गई। देर रात सरिता के भाई सहारनपुर पुलिस लाइन में उप निरीक्षक के पद पर तैनात नवीन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि टिंकू रोज शराब पीकर आता था और सरिता के साथ मारपीट करता था । इसके अलावा उसका रिश्तेदारी की एक महिला के साथ अनैतिक संबंध हैं। इसीलिए उसने सरिता की हत्या की है।
विज्ञापन
परिजनों की तरफ से हत्या की तहरीर दी गई है उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सिपाही से पूछताछ की जा रही है।
- मनोज कुमार यादव, सीओ सेकेंड