फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cricket Umpire Alleges Harassment by SDCA Officials, Consumes Poisonous Substance; Condition Critical

सहारनपुर: एसडीसीए पदाधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर अंपायर ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Wed, 30 Sep 2026 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Sep 2026 04:50 PM IST
सार

सहारनपुर के नकुड़ में क्रिकेट अंपायर विकास सैनी की संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने एसडीसीए पदाधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cricket Umpire Alleges Harassment by SDCA Officials, Consumes Poisonous Substance; Condition Critical
अस्पताल में क्रिकेट अंपायर विकास सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र में लतीफपुर निवासी क्रिकेट अंपायर विकास सैनी की बुधवार को संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। विकास ने सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के पदाधिकारियों पर परेशान करने और रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। उनकी जेब से सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले
लतीफपुर निवासी विकास सैनी बुधवार दोपहर गांव के सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। जानकारी मिलने पर उनके भाई सचिन सैनी मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान विकास ने एसोसिएशन पदाधिकारियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: 125 तारीखें, 22 गवाहों के बयान और बहस पूरी, आज फैसले की घड़ी, खाैफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल से कर रहे थे अंपायरिंग
विकास के अनुसार, वह करीब 10 वर्षों से एसोसिएशन के लिए क्रिकेट मैचों में अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि एसोसिएशन की ओर से 20 ओवर के मैच के लिए 600 रुपये और 40 ओवर के मैच के लिए एक हजार रुपये फीस निर्धारित थी।

विकास ने आरोप लगाया कि शामली निवासी एसोसिएशन से जुड़े एक व्यक्ति ने सहारनपुर के एक पदाधिकारी के कहने पर मैच के दौरान गलत फैसला देने के लिए उन पर दबाव बनाया। उन्होंने इसका विरोध किया।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विकास के अनुसार, उन्होंने एसोसिएशन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद एसोसिएशन पदाधिकारियों की ओर से उनके खिलाफ कोतवाली मंडी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विकास का आरोप है कि मंगलवार को उन्हें कोतवाली बुलाया गया और लिखित में माफीनामा देने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे।
 

सुसाइड नोट में चार पदाधिकारियों पर आरोप
विकास की जेब से सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है। इसमें उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। नोट में एसडीसीए के चार पदाधिकारियों और शामली निवासी एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने करीब 80 हजार रुपये नहीं देने का भी आरोप लगाया है। नोट में उन्होंने लिखा है कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उक्त लोग इसके लिए जिम्मेदार होंगे। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
 

एसोसिएशन सचिव बोले- दबाव बनाने के लिए रचा नाटक
एसडीसीए के सचिव मोहित ने आरोपों से अलग पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विकास सैनी ने कुछ दिन पहले एसोसिएशन के लोगो का इस्तेमाल करते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों वाली फेसबुक पर एनिमेशन पोस्ट की थी। इस मामले में उनकी ओर से विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

सचिव के अनुसार, बाद में विकास ने माफी मांग ली थी और 29 सितंबर को थाना मंडी में समझौता हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास ने दबाव बनाने के लिए कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने का नाटक रचा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जहरीले पदार्थ के सेवन के बिंदु पर जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जहरीले पदार्थ की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed