फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Two More Accused in Shiva Murder Case Injured in Police Encounter, Arrested

Deoband: शिवा हत्याकांड के दो और आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

Wed, 29 Jul 2026 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद में शिवा हत्याकांड के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Deoband: Two More Accused in Shiva Murder Case Injured in Police Encounter, Arrested
पुलिस गिरफ्त में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के चर्चित शिवा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को देवबंद-मंगलौर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पुलिस देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित बॉर्डर चौकी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। उनकी पहचान जड़ौदा जट्ट निवासी आदित्य उर्फ आदी और शास्त्री चौक निवासी सूर्यांश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी कपिल देव ने बताया कि दोनों आरोपी गांधी कॉलोनी निवासी शिवा की हत्या के मामले में वांछित थे। इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी तेजस को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चौथा आरोपी आकाश अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed