फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM inspects land conservation works; issues instructions for plantation along pond banks.

Saharanpur News: डीएम ने किया भूमि संरक्षण कार्यों का निरीक्षण, तालाबों किनारे पौधरोपण के निर्देश

Sun, 09 Aug 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
DM inspects land conservation works; issues instructions for plantation along pond banks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नागल। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शनिवार को भूमि संरक्षण इकाई की ओर से संचालित जलागम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब जीर्णोद्धार, मृदा संरक्षण तथा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले ग्राम पनियाली कासिमपुर पहुंच तालाब जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की स्थिति, जल संरक्षण की व्यवस्था तथा आसपास किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। इसके बाद सूक्ष्म जलागम समिति ताजपुर के अंतर्गत ग्राम पठौड़ी बक्काल में तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब के किनारों पर पौधरोपण भी किया गया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित अन्य अधिकारियों ने ग्राम रणमलपुर में काली नदी के किनारे बनाए गए मृदा बांध एवं परिधीय बांध का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण करने के साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकना और क्षेत्र में भूजल स्तर को बेहतर बनाने में सहयोग करना है। डीएम ने सभी तालाबों एवं जल स्रोतों के किनारे अधिक से अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रामभरोस शरण, परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण, उप कृषि निदेशक संदीप पाल, भूमि संरक्षण अधिकारी कपिल कुमार, खंड विकास अधिकारी नागल मोहम्मद प्रवेश आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed