फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tax collection dropped by 31.64%; zone-wise collection targets have been assigned.

Saharanpur News: 31.64 फीसदी कम हुई टैक्स वसूली, जोनवार दिया गया वसूली लक्ष्य

Sun, 09 Aug 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tax collection dropped by 31.64%; zone-wise collection targets have been assigned.
नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग।
-कर करेत्तर राजस्व वसूली की बैठक में मंडलायुक्त जता चुके हैं नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कर वसूली में नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग लगातार पिछड़ रहा है। जून तक हुई वसूली में बीते वर्ष की तुलना में 31.64 फीसदी की कमी रही है। इस पर मंडलायुक्त ने वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिनके अनुपालन में नगर निगम ने जोनवार वसूली लक्ष्य निर्धारित किया है।
पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम की कर वसूली में गिरावट दर्ज की गई थी। नगर निगम सहारनपुर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 16वें पायदान पर था। इस वर्ष भी अप्रैल से मई और जून के महीनों में कर वसूली बीते वर्ष की तुलना में 31.64 प्रतिशत कम हुई है। पिछले दिनों कर करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक लेते हुए मंडल आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने नाराजगी व्यक्त की थी और वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए थे, उनके निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता द्वारा महानगर के तीनों जोन का वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जोन अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उधर, मंडलायुक्त डाॅ. रुपेश कुमार ने बताया कि वसूली बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

------

सॉफ्टवेयर बंद रहना भी कारण
मार्च तक की वसूली के बाद सॉफ्टवेयर बंद हो गया था, जिसकी वजह जीआईएस सर्वे का भुगतान नहीं होना बताया गया था। भुगतान होने में देरी की वजह से सॉफ्टवेयर तीन महीने तक बंद रहा। इसकी वजह से लोग गृहकर एवं जलकर जमा नहीं करा सके और न ही नए बिल जारी हो सके। यही वजह रही कि कर वसूली में गिरावट आई। इसके अलावा जीआईएस सर्वे में संशोधित हुए बिलों को लेकर भी लोग असमंजस में हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग कर जमा नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

जोन और वसूली का लक्ष्य
जोन का नाम----लक्ष्य
नुमाइश कैंप-----2.28 करोड़
हकीकतनगर-----2.03 करोड़
मनोहरपुर-------1.85 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed