{"_id":"69b70980ee931fb556035981","slug":"dog-news-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-171356-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला, वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छुुटमलपुर। गदरहेड़ी गांव के जंगल में मादा गुलदार और उसके दो शावक दिखाए देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदार द्वारा एक ग्रामीण के कुत्ते को भी अपना निवाला बना लिया गया। इसके बाद वन अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पिंजरा लगवाया लेकिन दो दिन बीतने पर भी मादा गुलदार पिंजरे में नहीं आ सकी है। डरे सहमे ग्रामीणों ने अकेले खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है।
शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के गांव गदरहेड़ी से मुसैल जाने वाले रास्ते पर संदीप शर्मा और धर्मपाल के खेतों के बीच तीन दिन पहले गुलदार दिखाई दिया था। उसके साथ दो शावक भी थे। इसी दौरान गुलदार ने धर्मपाल के कुत्ते को अपना शिकार बना लिया था। उसके बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर एसडीओ शिवालिक संवेदना चौहान और वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह ने मौके पर पहुंच आस पास के खेतों में कर्मचारियों को साथ लेकर कांबिंग अभियान भी चलाया। इसके बाद अधिकारियों ने वन कर्मचारियों की टीम मौके पर तैनात करते हुए पिंजरा लगवा दिया। हालांकि अभी तक गुलदार पिंजरे में नहीं आ सका है।
उधर गुलदार की क्षेत्र में उपस्थिति के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। अनुज राणा, मोहित शर्मा, अरुण, अर्जुन राणा, जगमाल सिंह आदि ने बताया कि लोग अकेले खेतों की तरफ जाने से डर रहे हैं। बच्चों को तो सख्त मनाही कर दी गई है। लोग समूह में ही खेतों पर जा रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द गुलदार और उसके शावकों को पकड़वा कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पिंजरा लगा कर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वनकर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है। फिलहाल लगता है कि गुलदार सड़क पार के हिस्से में मुवमेंट कर गया है। फिर भी ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वह सचेत रहें। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
लव सिंह, वनक्षेत्राधिकारी मोहंड रेंज
Trending Videos