सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Electrical wires fell on OHI line, rail traffic disrupted; Many trains stopped

Saharanpur: बिजली के तार ओएचआई लाइन पर गिरे, रेल यातायात बाधित; गोल्डन टेंपल समेत कई ट्रेनें रोकीं

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 16 Mar 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

यमुनानगर में धमाके के साथ तार टूटकर ओएचआई लाइन पर गिरने से अंबाला-सहारनपुर मार्ग पर रेल संचालन बाधित हो गया। बाड़मेर एक्सप्रेस भी सरसावा रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। 

Saharanpur: Electrical wires fell on OHI line, rail traffic disrupted; Many trains stopped
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : 1
विज्ञापन

विस्तार

यमुनानगर के शिवनगर के पास देर रात तेज हवा चलने से 66 केवी बिजली की लाइन के तार टूटकर रेलवे की ओएचआई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन पर गिर गए। इससे अंबाला-सहारनपुर मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने ट्रैक पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। करीब दो से ढाई घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
Trending Videos

 

रविवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा के कारण यमुनानगर के शिवनगर के पास बिजली लाइन के तार रेलवे की ओएचई लाइन पर गिर गए। तार गिरते ही तेज धमाका हुआ। इसके चलते ओएचई लाइन में फाल्ट हो गया। इस दौरान अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों के पहिए जहां-तहां रुक गए। रेलवे कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम में जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंबाला व सहारनपुर की ओर से जाने-आने वाली ट्रेनों को रोका गया। इस दौरान कुछ ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोकना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी करनी पड़ीं। 12904 अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सहारनपुर में रात 12:15 बजे के बजाय 2:48 बजे पहुंची। इसी तरह 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रात 12:30 बजे की जगह 3:03 बजे आई। इसके अलावा बाड़मेर एक्सप्रेस सरसावा रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। 
 

अचानक ट्रेनें रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और बिजली निगम की टीमें मौके पर पहुंची। बिजली निगम की टीम ने सबसे पहले क्षतिग्रस्त 66 केवी लाइन को मुख्य आपूर्ति से अलग किया, ताकि आगे किसी तरह का खतरा न रहे। इसके साथ ही रेलवे की ओएचई टीम ने लाइन की जांच शुरू की और मरम्मत कार्य किया। करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे की ओवरहेड लाइन को दुरुस्त किया। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रैक पर दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल की गई और धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन सामान्य किया।

ये भी देखें...
Saharanpur: आंधी के कारण टीन शेड गिरा, नीचे दबकर पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़े थे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed