सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dogs Run Wild, System Fails, Innocent Lives Lost

Saharanpur News: कुत्ते बेलगाम, व्यवस्था नाकाम, जा रही मासूमों की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dogs Run Wild, System Fails, Innocent Lives Lost
लविश का फाइल फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद/सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के चाऊपुरा गांव में कुत्तों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। लविश के चाचा सुमित व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कुत्तों का आतंक है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
Trending Videos

प्रधान मोहतसीन के ईंट भट्ठे पर बाहर से लेबर आई हुई थी। करीब 20 दिन पहले उनके पांच साल के बच्चे पर भी कुत्तों ने हमला किया था। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर बच्चे ने दम तोड़ दिया था। हालांकि इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ईंट भट्ठे से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में कुत्तों के हमले की दूसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे अब बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लगता है।
जिले में रोजाना करीब 100 लोगों को काट रहे कुत्ते : जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। गली-मोहल्ले तक सुरक्षित नहीं हैं। रात के समय बाइक या फिर अन्य वाहन पर जाते हैं तो गली-मोहल्ले के कुत्ते पीछे भागते हैं। इसके अलावा कमेला बंद होने से भी कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। कुत्तों का झुंड सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को शिकार बनाता है।
एसबीडी जिला अस्पताल में हर रोज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की कतार लगी रहती है। जिले में रोजाना 100 से अधिक लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। इसकी तस्दीक एसबीडी जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के आंकड़े कर रहे हैं।
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कुत्ता काटने के पीड़ित पहुंच रहे हैं। वहीं, शहर से लेकर देहात में कुत्ते पकड़ने के इंतजाम भी नाकाफी हैं। शहर में नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करती है।

लविश का फाइल फोटो

लविश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed