सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Final Voter Lists for Assembly and Panchayat Elections to be Released on the 10th and 15th, Respectively

Saharanpur News: दस को विस, 15 को पंचायत की अंतिम वोटर सूची होगी जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Final Voter Lists for Assembly and Panchayat Elections to be Released on the 10th and 15th, Respectively
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा मतदाता सूची का एसआईआर अभियान के तहत दस अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। वहीं, 15 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग सूची जारी की जाएगी। उसके बाद ही प्रधानी चुनावों की सरगर्मी ओर भी तेज होगी। एसआईआर के तहत जिले की सभी सातों विधानसभाओं में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान शुरू होने से पहले 27 अक्तूबर 2025 को मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख थी। छह जनवरी को जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची में वोटरों की संख्या घटकर 22.10 लाख रह गई। मतदाता सूची से एएसडी और अनमैप्ड मतदाता हटाए गए। अनमैप्ड और तार्किक त्रुटि वाले करीब 5.16 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए।
Trending Videos

मतदाताओं ने वोट के अधिकार को बनाए रखने के लिए निर्धारित दस्तावेजों को सुनवाई के दौरान उपलब्ध कराया। अब दस अप्रैल को भारत चुनाव आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद पता चलेगा कि किस विधानसभा में कितने वोटर घटे या बढ़े हैं। बता दें कि जिले की नगर विधानसभा पर एएसडी लिस्ट में शामिल 1.16 लाख वोटरों के नाम हटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed