फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Floodwaters from the Maskhara river inundate the Khadar area; traffic halted on the under-construction bridge.

Saharanpur News: खादर में भरा मसखरा का पानी, निर्माणाधीन पुल पर यातायात बंद

Thu, 30 Jul 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters from the Maskhara river inundate the Khadar area; traffic halted on the under-construction bridge.
चिलकाना। मसखरा नदी में आई बाढ़ का पानी दूसरे दिन भी खादर क्षेत्र में फैला रहा। बाढ़ का पानी गन्ना और हरे चारे की फसलों में भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई खेत जलमग्न होने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। उधर, सुल्तानपुर के निकट निर्माणाधीन पुल पर दूसरे दिन भी यातायात पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

पुल पर आवागमन बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिलकाना से गंदेवड़ और विकासनगर की ओर जाने वाले वाहनों को दुमझेड़ा-धौलाहेड़ी कच्चा-पक्का वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग पर पूरे दिन वाहनों का दबाव बना रहा, जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों और छात्रों को हुई। छात्रों को स्कूल पहुंचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जबकि नौकरीपेशा लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुल्तानपुर के निकट निर्माणाधीन पुल का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि पुल के पास बनाया गया संपर्क मार्ग भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है। मार्ग के कई हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। हालांकि पुल पर साइकिल और बाइक का आवागमन जारी है, लेकिन कार, टेंपो और अन्य चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो चुका है। लोगों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने और पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed