फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Following the closure of Shakumbhari Mill, Daya Mill has also shut down; sugarcane procurement centers have been reallocated to other mills.

Saharanpur News: शाकुंभरी मिल के बाद दया भी बंद, गन्ना सेंटर अन्य मिलों को आवंटित

Sun, 25 Oct 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Following the closure of Shakumbhari Mill, Daya Mill has also shut down; sugarcane procurement centers have been reallocated to other mills.
सहारनपुर। गन्ना बेल्ट कहे जाने वाले जिले में गन्ना किसान परेशान हैं। जिले की आठ में दो चीनी मिलों का संचालन इस वर्ष नहीं होगा। बेहट क्षेत्र स्थित शाकुंभरी शुगर मिल पिछले वर्ष संचालित नहीं हुई थी, जबकि इस वर्ष गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल ने भी गन्ना विभाग में संचालन में असमर्थता जताते हुए पत्र भेजा है। विभाग ने दया शुगर मिल के केंद्र भी अन्य मिलों को आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

नए पेराई सत्र को लेकर मिल संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गन्ना विभाग भी मिलों के संचालन को लेकर जोर आजमाइश कर रहा है। आठ में से दो चीनी मिलों का संचालन न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दया शुगर मिल के संचालन न होने को लेकर कर्मचारी से लेकर किसान यूनियन भी धरना प्रदर्शन कर चुकी है। दया शुगर मिल के हिस्से में करीब 90176 हेक्टेयर रकबा आता है। इस वर्ष गन्ना विभाग को 75.46 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का अनुमान था। चीनी मिल के संचालन न होने की स्थिति में गन्ना सेंटरों को अन्य चीनी मिलों को वितरित किया गया है।
विज्ञापन

दया शुगर मिल के सेंटरों को बिड़वी, शेरमऊ, देवबंद और मुजफ्फरनगर की खाईखेड़ी मिल में सेंटर दिए गए हैं। क्षेत्र के सेंटर अन्य मिलों में जाने से न सिर्फ किसानों को परेशानी होगी, बल्कि उनकी लागत भी बढ़ेगी। मिल के 29 सेंटरों में से बिड़वी मिल को आसनवाली, पुवांरका, संभलहेड़ी, चंद्रौली, लखनौती, बेहड़ी गुर्जर, पीकी, बेहड़ाकला, जंधेड़ा तृतीय, मिर्जापुर व रंडोल के 11 सेंटर मिले हैं। मुजफ्फरनगर की खाईखेड़ी को छाछरेकी, चौड़ादेव, अमरपुर व चौराखुर्द चार सेंटर दिए गए हैं। इसी तरह अन्य मिलों को भी सेंटर आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बोले किसान
- चौरादेव के किसान गौरव यादव ने कहा कि किसानों के सामने अब आर्थिक रूप से समस्या खड़ी हो जाएगी। क्षेत्र के मिल कर्मचारी और किसान दोनों को मिल न चलने से भारी नुकसान होगा। इस दिशा में प्रयास होने चाहिए।

- बडूली गांव के किसान दर्शन लाल शर्मा ने बताया कि दया शुगर मिल न चलने से किसानों को भारी नुकसान होगा। साथ ही ये क्षेत्र के लिए भी बेहतर नहीं है। किसानों को जहां गन्ना डालने की समस्या उत्पन्न होगी। वहीं मिल कर्मचारी भी बेरोजगार हो जाएंगे। मिल संचालन सभी के हित में हैं।


- वर्जन
दया शुगर प्रबंधन की ओर से संचालन के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। किसानों को परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। मिल के सेंटर भी अन्य मिलों को आवंटित किए गए हैं। शाकुंभरी मिल भी इस वर्ष संचालित नहीं होगी।

- शैलेश कुमार मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed