सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people, including a woman, arrested for robbing an ATM

Saharanpur News: एटीएम लूटने पहुंचे युवती समेत चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four people, including a woman, arrested for robbing an ATM
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में एटीएम मशीन में चोरी के आरोपी।
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एटीएम में लूट का प्रयास कर रहे युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की योजना ठेकेदार ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बनाई थी। उसे एटीएम का पासवर्ड पता था और उसमें करीब 19 लाख रुपये थे। होली से पहले पुलिस ने लूट की बड़ी घटना को बचा लिया। आरोपियों के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, दो पेंचकश, एक चाकू, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद हुए।
Trending Videos

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोमवार देर रात खलासी लाइन में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब हिताची कंपनी के एटीएम के पास पहुंचे तो यहां बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक खड़ा दिखाई दिया। इसके साथ ही एटीएम का शटर भी आधा बंद और आधा खुला था। इस पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने बाइक पर खड़े युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी एटीएम का शटर उठाकर अंदर घुसे तो देखा कि एक युवती व दो युवक अंदर पेंचकश से एटीएम के कैश बॉक्स को खोलने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विनीत नैन निवासी मोहल्ला बालाजी पुरम, विकास कुमार निवासी रामपुरी कॉलोनी खलासी लाइन, राजेश कुमार निवासी नेहरू नगर खलासी लाइन और तनु निवासी वेद विहार नवादा सड़क बताया।
-- आरोपी राजेश और विकास एटीएम में साझेदार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेश हिताची एटीएम का ठेकेदार है। उसी ने एटीएम का पासवर्ड उपलब्ध कराया था। राजेश और विकास नवीननगर स्थित हिताची एटीएम में भी साझेदार हैं। विनीत ने बताया कि तनु ने उसकी मुलाकात विकास से कराई थी। तनु और विकास पहले से एक-दूसरे को जानते थे। एटीएम से जो भी रकम मिलती, उसे आपस में बराबर-बराबर बांटने की योजना थी। उन्होंने एटीएम की पहले रेकी की और एक दिन पूर्व एटीएम के अंदर लगा कैमरा तोड़ दिया था। योजना के तहत दोनों आरोपी एटीएम मशीन खोलकर पासवर्ड डाल ही रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें दबोच लिया।
-- विकास का कोचिंग सेंटर, तनु कर रही थी परीक्षा की तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विकास कुमार को कोचिंग सेंटर है। उसमें तनु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं से दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हुई थी। लाइसेंसी रिवाल्वर विनीत कुमार की है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड राजेश है, जिसे एटीएम के बारे में हर जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed