सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ghat Sthapana performed in homes and temples; New Year festivities celebrated on Chaitra Navratri.

Saharanpur News: घर और मंदिरों में हुई घट स्थापना, चैत्र नवरात्र पर मनाया नववर्ष उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ghat Sthapana performed in homes and temples; New Year festivities celebrated on Chaitra Navratri.
सहारनपुर के राजा विहार स्थित मां वैष्णो देवी सिद्ध काली मंदिर में नवरात्रि पर घट स्थापना करती म
विज्ञापन
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों और घरों में भक्तों ने मां भगवती के शैलपुत्री रूप की पूजा अर्चना की। घरों और मंदिरोंं में श्रद्धालुओं ने घट स्थापना की। इस दौरान नववर्ष का उत्सव भी मनाया गया।
Trending Videos

नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने शुभ मुहूर्त में मंदिरों और घरों में कलश स्थापित किया। महानगर के श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, बालाजी धाम सहित प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने मां भगवती के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में बृहस्पतिवार को कलश स्थापना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि नौ दुर्गा घट स्थापना प्रकृति का नव सृजन है। मंगल कलश घट स्थापना संपूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा का रूप है, जिसमें सत, रज और तम गुण का प्रत्यक्ष रूप है। जो सृष्टि की संपूर्ण ऊर्जा को धारण करता है। इस अवसर पर रामेश्वरम शर्मा, पवन धीमान, राजेंद्र सिंह, अश्विनी कांबोज, बबीता, राजबाला, गीता, कुसुम, रेखा, पूनम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम हुए। स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार को नमन करते हुए राष्ट्र आराधना का संकल्प लिया। शिवाजी नगर की चंद्रबस्ती में हुए कार्यक्रम में विधिवत पूजन और आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। संघचालक प्रमोद ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। माधव नगर में हुए कार्यक्रम में महानगर प्रचार प्रमुख अनुराग ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हमारी सभ्यतागत पहचान और स्वयं की पुनर्जागृति का मार्ग है। इस अवसर पर सुरेंद्र लूथरा, सुरेश, रमेश, कविंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed