{"_id":"6a15f2b7829679f0bd01629e","slug":"habitat-center-built-at-a-cost-of-4778-crore-inspected-flaws-found-in-construction-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-176285-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनसुनवाई में आईं सात शिकायतें, छह का नहीं हो सका निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनसुनवाई में आईं सात शिकायतें, छह का नहीं हो सका निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। इसमें सात शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से मात्र एक का तुरंत निस्तारण किया गया, जबकि बाकी छह के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रदीप कुमार यादव ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही निस्तारण करने को कहा।
वार्ड 52 लिंक रोड निवासी डॉ. स्वर्णजीत सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया था कि जो कूड़ादान लंबे समय से दूसरी जगह रखा था। उसे उठाकर उनके गेट के सामने रख दिया गया है। इससे दुर्गंध के कारण पूरा परिवार परेशान है। अपर नगर आयुक्त प्रदीप यादव ने तुरंत क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व अन्य अधिकारियों को निर्देश देकर कूड़ेदान को हटवाया। वार्ड 23 लोहानी सराय निवासी विशाल ने लोहानी सराय में सरकारी लीज की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर अपर नगर आयुक्त ने प्रभारी प्रवर्तन दल को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। वार्ड 24 गोविंद नगर निवासी राजन ने भी माता- पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल में लगे दस्तावेजों की छाया प्रति उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।