सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sports news

Saharanpur News: सतपुरा और डाडा पट्टी ने जीते अपने मैच

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
sports news
विज्ञापन
छुटमलपुर। बिहारीगढ़ के खेल मैदान पर चल रहे क्रिकेट मैचों की श्रंखला में मंगलवार को सतपुरा ने नगला झंडा को दस रन तथा डाडा पट्टी ने संसारपुर को 33 रनों से हरा कर जीत दर्ज की। पहले मैच में अनन्त और दूसरे मैच में भूरू प्लेयर ऑफ दा मैच रहे।

पहले मैच में नगला झंडा के कप्तान बीरू ने टाॅस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। सतपुरा की टीम ने अपने कप्तान आरिफ के नेतृत्व में तीन विकेट के नुकसान पर शानदार 139 रन बनाए। इनमें अनन्त ने 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। अंकित ने 18 रन बनाए। जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी नगला झंड़ा की टीम सात विकेट पर 129 रन ही बना सकी। बीरू ने 28 और अरीब ने 31 रन बनाए। अनन्त को प्लेयर ऑफ दा मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में डाटा पट्टी के कप्तान जैकी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भूरू के 69 और अंकित के 50 रनों की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
विज्ञापन

जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी संसारपुर की पूरी टीम 126 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। उवेश ने 54 और नदीम ने 15 रनों का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ दा मैच भुरू को घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed