{"_id":"6a28fd125b5c574df40c981c","slug":"saharanpur-man-killed-who-love-marriage-if-you-want-to-stay-alive-end-the-relationship-kept-receiving-threats-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'जिंदा रहने है तो रिश्ता खत्म कर दो', मिल रही थी धमकी; प्रेम विवाह करने वाले युवक के कत्ल की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'जिंदा रहने है तो रिश्ता खत्म कर दो', मिल रही थी धमकी; प्रेम विवाह करने वाले युवक के कत्ल की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:45 AM IST
सार
सहारनपुर में चार माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को पत्नी के सामने मार डाला। मृतक की पत्नी शामली से पुलिस भर्ती की परीक्षा देने सहारनपुर आई थी। युवती को उसके परिजन लगातार धमकी दे रहे थे। युवती ने दावा किया कि हमलावर उसे भी मारना चाहते थे। उनकी कार चारों तरफ से घेर ली थी, लेकिन किसी तरह वह बच गई।
विज्ञापन
1 of 12
saharanpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई आकांक्षा के पति शिवकुमार की हत्या कर दी गई, जिस समय घायल शिवकुमार को जिला अस्पताल लाया गया, तब उसकी पत्नी बिलख-बिलखकर कह रही थी कि उसका घर उजाड़ दिया। आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उसका भाई और परिवार के अन्य लोग लगातार धमकी दे रहे थे कि जिंदा रहना है तो शिवकुमार के साथ रिश्ता खत्म कर दो। आकांक्षा ने दावा किया कि हमलावर उसे भी मारना चाहते थे। उनकी कार चारों तरफ से घेर ली थी, लेकिन किसी तरह वह बच गई।
शिवकुमार और उसकी पत्नी आकांक्षा एक गांव के रहने वाले हैं। आकांक्षा ने बताया कि 2020 प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही आकांक्षा के मायके के लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और कई बार धमकियां भी दी गई थीं।
2 of 12
शिव कुमार की हत्या की जानकारी देते पत्नी आकांक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकांक्षा का आरोप है कि उसके परिजन पहले भी दोनों पर हमला कर चुके हैं और लगातार रिश्ते को खत्म करने का दबाव बना रहे थे। घटना वाले दिन भी हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। आकांक्षा का कहना था कि परिवार के लोग ही उसका घर उजाड़ देंगे, यह उसने कभी सोचा भी नहीं था। बस उम्मीद थी कि मायके पक्ष के लोग इस रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे, लेकिन वह अंदर ही अंदर किस कदर दुश्मनी रख रहे थे, यह पता नहीं था।
3 of 12
शिव कुमार की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला अस्पताल में पति की हत्या के बाद रोते हुए आकांक्षा ने हमलावरों को गोली मारने की मांग की है। आकांक्षा का कहना है कि हमलावरों ने जैसे पति को गोली मारी है, उन्हें भी ऐसे ही गोली मारी जाए। दोनों अनुसूचित जाति के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
शिव कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह-सात थे हमलावर
आकांक्षा ने बताया कि हमलावर अलग-अलग बाइकों पर थे, जिनकी संख्या करीब छह से सात थी। आरोप है कि इनमें भाई मंजीत के अलावा पिता, मां, मामा, बहन, जीजा और भाई के दोस्त शामिल थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
5 of 12
जिला अस्पताल में गमगीन शिव कुमार के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन मार्च को एसएसएफ में नौकरी का मिला था नियुक्ति पत्र
आकांक्षा ने बताया कि पति शिवकुमार का तीन मार्च को एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) में नौकरी का नियुक्ति पत्र आया था। हालांकि उन्होंने अब तक तैनाती नहीं ली थी। उसने एमएससी-एलएलबी की पढ़ाई की थी। वह दो भाई हैं। उनमें शिवकुमार बड़ा है, जबकि छोटा भाई अक्षय है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।