{"_id":"6a28f5b71eb30191210a181e","slug":"saharanpur-attempt-to-compromise-police-recruitment-exam-candidate-caught-during-biometric-verification-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध की कोशिश, बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा अभ्यर्थी, मिले दो आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध की कोशिश, बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा अभ्यर्थी, मिले दो आधार कार्ड
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले के गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में परीक्षा देते अभ्यर्थी की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बागपत के गांव चिरचिटा सिंघावली का रहने वाला है।
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी पकड़ा गया है। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध पाए जाने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, पैन कार्ड, अभ्यर्थी प्रति तथा ई-केवाईसी स्क्रीनशॉट की प्रतियां बरामद की गई हैं।
Trending Videos
आठ जून से जिले में 29 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। मंगलवार को गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा केंद्र प्रभारी पुलिस निरीक्षक यतेंद्र कुमार, केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्या बलविन्दर कौर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार की मौजूदगी में संपन्न कराई जा रही थी। इसी दौरान कार्यदायी संस्था से सूचना मिली कि अभ्यर्थी मुकेश कुमार पुत्र सत्यपाल के आधार कार्ड का विवरण संदिग्ध है, परीक्षा समाप्त होने के बाद दोबारा बायोमैट्रिक सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान सामने आया कि अभ्यर्थी के पास दो अलग-अलग नामों से जुड़े आधार कार्ड मिले। एक आधार कार्ड में नाम मुकेश कुमार पुत्र सत्यपाल और जन्मतिथि 15 जुलाई 1997 दर्ज थी, जबकि दूसरे आधार कार्ड में प्रथमेश पुत्र सुनील टिकले तथा जन्मतिथि 5 अक्तूबर 2002 अंकित मिली। बायोमैट्रिक मिलान और ई-केवाईसी सत्यापन में भी गड़बड़ी पाए जाने के बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।
कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी पर भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी और फर्जी पहचान का उपयोग करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। बरामद दस्तावेजों को मौके पर ही सीलबंद कर कब्जे में लिया गया। आरोपी अभ्यर्थी बागपत जिले के गांव चिरचिटा सिंघावली का रहने वाला है।