सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu society should unite by abandoning caste discrimination: Swami Dipankar Maharaj

जातिगत भेदभाव त्याग कर एकजुट हो हिंदू समाज : स्वामी दीपांकर महाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hindu society should unite by abandoning caste discrimination: Swami Dipankar Maharaj
विज्ञापन
गंगोह। स्वामी दीपांकर महाराज ने हिंदू समाज से जातिगत भेदभाव त्याग कर एकजुट होने और वर्ष 2026 में जातिवाद को विदा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बुधवार को स्वामी दीपांकर महाराज गंगोह में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
Trending Videos

स्वामी दीपांकर महाराज ने अपने संबोधन में बांग्लादेश की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां हिंदुओं की हत्याओं के दौरान किसी की जाति नहीं पूछी गई, सभी को केवल उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया। उन्होंने चेताया कि यदि हिंदू समाज आपसी भेदभाव में बंटा रहा, तो इसके दुष्परिणाम और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से भी समाज को एकजुट करने की मुहिम में आगे आने की अपील की। कहा कि हिंदू समाज को एक मंच पर आना ही होगा। मंच पर ग्रंथी देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र शास्त्री, बीके संतोष, साध्वी शरण दास, महंत लक्ष्मी चंद, योगानंद, विभाग प्रचारक आशुतोष, जिला कार्यवाह मनीष सहित अनेक संत व पदाधिकारी विराजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डाॅ. अमित गर्ग और गगन गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। समिति के रमेश चंद गर्ग, विकास मित्तल, मास्टर यशपाल सैनी, मनोज गोयल, शशिकांत शर्मा, विजय पाल, राजेश काका, सतकुमार, दीपक सैनी, राकेश मित्तल, देवेंद्र प्रधान आदि रहे।

---------------------------


सम्मेलन में उठा यूजीसी का मुद्दा

गंगोह। सम्मेलन के दौरान उस समय विशेष स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्वामी दीपांकर महाराज के प्रवचन के बीच एक महिला राजनंदिनी ने खड़े होकर यूजीसी से जुड़े मुद्दे को उठा दिया। महिला ने कहा कि जहां एक ओर जातिवाद समाप्त कर हिंदुओं को एकजुट होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर यूजीसी के माध्यम से स्वर्ण समाज के बच्चों का भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है। इस पर स्वामी दीपांकर महाराज मंच से उतरकर महिला के पास पहुंचे और कहा कि यदि किसी भी नीति या व्यवस्था से हिंदू समाज की एकजुटता को खतरा उत्पन्न होता है, तो सरकार निश्चित रूप से इस विषय पर ध्यान देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यूजीसी की खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के किसी भी वर्ग के भविष्य के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed