{"_id":"6a01f6c7e3b982b8ff0e4c15","slug":"lalwala-case-report-against-71-including-21-nominees-of-one-party-bsp-supremo-mayawati-said-this-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लालवाला में टकराव: एक पक्ष के 21 नामजद सहित 71 के खिलाफ रिपोर्ट, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालवाला में टकराव: एक पक्ष के 21 नामजद सहित 71 के खिलाफ रिपोर्ट, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कह दी ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 11 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: देवबंद के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर ठाकुर पक्ष और दलित पक्ष के बीच संघर्ष हो गया। पुलिस ने ठाकुर पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दलित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देवबंद स्थित लालवाला के प्रकरण में घटना के तीसरे दिन पुलिस ने ठाकुर पक्ष की तहरीर पर अनूसूचित जाति के 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें भूमि पर जबरन कब्जा करने, विरोध पर पथराव करने और पुलिस पर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है।
कोतवाली पुलिस ने लालवाला गांव निवासी रविंद्र राणा की तहरीर पर ममता, रामचंद्र, आशीष, अजीत, अरुण, मोहन, अनीता, अरुण, भोली, मोहन, आशीष पुत्र ब्रह्म, राजू, प्रियांशु, नीरज, शुभम, नरेश, सुमित, अक्षय, नीटू, सुमित पुत्र कंवर, नरेश पुत्र राम सिंह को नामजद किया है। जबकि 50 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविंद्र राणा की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक उसने नरेश कुमार से 32 बीघा भूमि का बैनामा कराया था। 15 वर्ष से वह इस भूमि पर काबिज है। पिछले कुछ समय से वह भूमि में निर्माण कार्य करा रहा है। लेकिन गांव का रामचंद्र साथियों के साथ जमीन को जबरन कब्जाने का प्रयास कर रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। तभी से वहां पुलिस तैनात है।
आरोप है कि नौ मई को उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया, पथराव किया गया। इसमें उस समेत पत्नी मंजू और बेटा मयंक राणा घायल हो गए। लोगों की भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और पुलिस पर भी हमला किया। रविंद्र राणा ने तहरीर में यह भी बताया कि घटना से कई दिन पूर्व गांव के मंदिर से जमीन पर कब्जा करने का ऐलान भी किया गया था। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
सहारनपुर की घटना में निष्पक्ष कार्रवाई करे प्रशासन : मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सहारनपुर के लालवाला गांव में हुए विवाद में प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि गांव में एक भूमि पर तस्वीर रखने को लेकर लोगों के बीच हुए विवाद और संघर्ष में दलित वर्ग के अनेक लोगों के भी घायल होने से वहां स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस व प्रशासन को वहां हालात काबू में रखने के लिए तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दोनों वर्गों से शांति-व्यवस्था और सद्भाव बनाए रखने की अपील करने के साथ कहा कि इस मामले को ताकत से नहीं, बल्कि कानूनी तरीके से ही सुलझाया जाना चाहिए।

डीएम-एसएसपी ने जाना घायलों का हाल, तीन डॉक्टरों को नोटिस
लालवाला गांव में राजपूत और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच हुए बवाल के मामले में सोमवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं, घायलों के इलाज में लापरवाही मानते हुए तीन डॉक्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन में जवाब मांगा है।

नौ मई को देवबंद के गांव लालवाला में राजपूत और अनुसूचित जाति के लोगों में दो बीघा जमीन को लेकर बवाल हो गया था। इसमें दो पक्षों के लोग घायल हुए। घायलों को एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अस्पताल पहुंचकर अनुसूचित जाति के घायलों का हाल जाना था। अस्पताल की व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई थी।
आरोप है कि चिकित्सकों ने घायलों के इलाज में लापरवाही बरती। घायलों की रिपोर्ट में चोटें अंकित नहीं की गईं। इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि घायलों की जांच सोमवार को कराने के लिए कहा गया। इस पर अस्पताल के तीन इमरजेंसी मेडिकल अधिकारियों को नोटिस जारी किया और उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा।
उधर, सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह जिला अस्पताल में पहुंचे। वार्ड में भर्ती घायलों का हाल जाना और उनसे इलाज के बारे में बातचीत की। प्रमुख अधीक्षक को बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए।

ये बोले अधिकारी
तीन चिकित्सकों को नियमित प्रक्रिया के तहत नोटिस दिए गए हैं, ताकि अस्पताल में व्यवस्था सुचारू बनी रहे। मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. रवि प्रकाश, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल

लालवाला जा रहे राजनीतिक दलों के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
गांव लालवाला में अनुसूचित समाज के लोगों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और बसपा नेताओं को पुलिस ने उनके घरों पर हाउस अरेस्ट किए रखा।
चिलकाना के गांव नथमलपुर निवासी भीम आर्मी छात्र संघ के अध्यक्ष सौरभ बौधियान तथा गांव नल्हेड़ा निवासी आसपा के विधानसभा महासचिव गौरव को रविवार रात ही उनके घरों पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।

अंबेहटा में बसपा नेता डॉ. अब्दुल कादिर और गंगोह विधानसभा सचिव बिंदरपाल कल्याण को हाउस अरेस्ट किए रखा। दोनों नेताओं ने बताया कि उन्हे पीड़ितों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाने के लिए सोमवार को बसपा प्रतिनिधिमंडल के साथ लालवाला जाना था। नानौता में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह को पुलिस ने सोमवार सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया। जगपाल सिंह ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। नकुड़ में पुलिस ने बसपा नगर अध्यक्ष संदीप कर्णवाल, विधानसभा प्रभारी, ग्राम साल्हापुर निवासी रवि सहगल और नकुड़ नगर सचिव डॉक्टर जीशान को हाउस अरेस्ट किए रखा।
ये भी देखें...
Saharanpur: भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, पति समेत चार पर रिपोर्ट, पोस्टमार्टम में ये आया सामने
ये भी देखें...
Saharanpur: भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, पति समेत चार पर रिपोर्ट, पोस्टमार्टम में ये आया सामने