सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal tree felling must stop before the rains: Divisional Commissioner

वर्षा से पहले अवैध कट हो बंद : मंडलायुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal tree felling must stop before the rains: Divisional Commissioner
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कार्यालय में की। निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग आवश्यक स्थलों पर एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करें। मानसून से पहले सभी अवैध कट को बंद किया जाए। छात्रों को सड़क सुरक्षा के संबंध में कार्यशालाओं में प्रतिभाग कराते हुए जागरूक करें। मॉडिफाइड साइलेंसर तथा वाहनों से स्टंट करने वाले चालकों के विरुद्ध भी और अधिक चालान एवं बंद की प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई हो। निर्देश दिए कि हादसा होने की स्थिति में चालक के लाइसेंस की जानकारी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएं। ऐप पर हादसों का पूर्ण विवरण अंकित हो। एसपी ट्रैफिक द्वारा दिए गए सुझाव पर जसमौर मार्ग पर टेबल टॉप बनाने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed