{"_id":"69cd71b7d2bb2c00f3000fe6","slug":"pm-modis-tentative-visit-on-april-4-postponed-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-172586-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पीएम मोदी का चार अप्रैल का संभावित दौरा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पीएम मोदी का चार अप्रैल का संभावित दौरा स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। पीएम मोदी का चार अप्रैल को संभावित दौरा फिलहाल टल गया है। इस दौरान उन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी करना था।
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर गणेशपुर में टोल प्लाजा के पास एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ तीन-तीन हेलीपैड बनाए जा रहे थे। इसके साथ ही देहरादून के गढ़ी कैंट मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियां वहां के प्रशासन ने शुरू कर दी थी। सूत्रों के अनुसार चुनावी राज्यों में व्यस्तता के कारण पीएम का चार अप्रैल को प्रस्तावित दौरा टाला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद अप्रैल में ही पीएम उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। दौरे की तैयारियों में जुटे स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में अचानक कार्यक्रम स्थगित होने से हलचल है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन की अभी कोई तारीख निश्चित नहीं हुई है।
Trending Videos