बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Former MLC Haji Iqbal declared fugitive, property worth Rs 1000 crore seized in Saharanpur

UP News: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल भगोड़ा घोषित, सहारनपुर में जब्त हो चुकी है एक हजार करोड़ की संपत्ति

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 02 Apr 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: बसपा के पूर्व एमएलसी सहारनपुर निवासी हाजी इकबाल की फरवरी माह में ही जिले में 275 करोड़ की 50 संपत्तियां कुर्क हुई थीं। इससे पहले भी 203 करोड़ की 148 संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी हैं। 

UP News: Former MLC Haji Iqbal declared fugitive, property worth Rs 1000 crore seized in Saharanpur
हाजी इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर निवासी बसपा से पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया गया है। लखनऊ की पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने इसका आदेश जारी कर दिया। सहारनपुर में भी हाजी इकबाल के खिलाफ विभिन्न मामलों में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। फरवरी 2026 में 275 करोड़ रुपये की 50 संपत्तियां कुर्क हुई थीं। इससे पहले भी 203 करोड़ की 148 संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी हैं। गैंग से जुड़ी कई बेनामी संपत्तियां भी हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
Trending Videos

 

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व एमएलजी हाजी इकबाल की विदेश संपत्तियां को जब्त करेगा। इसके लिए ईडी ने उसकी अब तक 5000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्तियों को जब्त किया है। अब उसकी करीब एक हजार करोड़ की अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई होगी। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, अवैध खनन, जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और खैर चोरी आदि मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में तहसील प्रशासन ने मिर्जापुर व बेहट पुलिस के साथ करीब 275 करोड़ रुपये मूल्य की 50 संपत्तियों को कुर्क किया था। तहसील बेहट क्षेत्र के पांच गांव शेरपुर पैलो, शाहपुर गाड़ा, मिर्जापुर, अली अकबरपुर और रोशनपुर पेलो में स्थित भूमि को कुर्क किया था। हाजी इकबाल उर्फ बाला, उसके बेटे आलीशान, अब्दुल वाजिद, जावेद, अफजाल, कर्मचारी नसीम, राव लईक निवासी रायपुर के नाम पर वर्ष 2022 में कोतवाली मिर्जापुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले की विवेचना के आधार पर उसकी चल-अचल संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
 

बता दें कि इससे पहले भी जिला प्रशासन और पुलिस हाजी इकबाल गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। पूर्व में 203 करोड़ रुपये मूल्य की 148 संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अलग-अलग चरणों में 438 बीघा भूमि समेत करोड़ों की संपत्तियां पहले ही जब्त की जा चुकी हैं।

ये भी देखें...
किडनी कांड: 3.50 लाख रुपये में निकाल ली एमबीए के छात्र की किडनी, टेलीग्राम के जरिये हुआ सौदा, ये है पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed