{"_id":"6a7814261aa57f65cc05166a","slug":"saharanpur-68-lakh-embezzled-at-farmers-cooperative-sugar-mill-accountant-arrested-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: किसान सहकारी चीनी मिल में 68 लाख का गबन, अकाउंटेंट गिरफ्तार; एक काम का दो बार करा दिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: किसान सहकारी चीनी मिल में 68 लाख का गबन, अकाउंटेंट गिरफ्तार; एक काम का दो बार करा दिया भुगतान
Sun, 09 Aug 2026 11:16 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:16 AM IST
सार
सहारनपुर के नानौता स्थित चीनी मिल में लेखाकार चेतन्यराम ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चेतन्यराम ने ठेकेदार से मिलीभगत कर एक काम का दो बार पेमेंट करा दिया और खातों में गड़बड़ी की। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अकाउंटेंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान सहकारी चीनी मिल में करीब 68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखाकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठेकेदारों से मिलीभगत कर दो बार भुगतान कराने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस ने लेखाकार चेतन्यराम ठाकुर को शनिवार को गंगोह रोड से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। चेतन्यराम ठाकुर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पाण्डरवाही गांव का निवासी है। मिल के मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल ने 4 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखा विभाग के कर्मचारियों ने ठेकेदारों से साठगांठ की। उन्होंने लेजर में गलत प्रविष्टियां कीं और अभिलेखों में हेराफेरी की। इससे एक ही भुगतान दो बार करा दिया गया। मिल के कोष को लगभग 68 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में लेजर, भुगतान संबंधी अभिलेखों और अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है। गबन में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन