सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A big Muslim leader of BJP gave a statement, the country does not need Darul Uloom

Saharanpur: बीजेपी के बड़े मुस्लिम नेता ने दिया बयान, देश को दारुल उलूम नहीं, दारुल उसूल की जरूरत

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 09 Feb 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी देवबंद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में दहशतगर्दी, बल्कि देशभक्ति की शिक्षा दी जानी चाहिए। उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। 

Saharanpur: A big Muslim leader of BJP gave a statement, the country does not need Darul Uloom
देवबंद पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी, बासित अली और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम में देवबंद पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वर्तमान में देश को दारुल उलूम की नहीं, दारुल उसूल की जरूरत है। इस दौरान नकवी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को उन्होंने वेंटिलेटर पर बताया।
Trending Videos

 

रविवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में आयोजित स्नेह संवाद कार्यक्रम में मुख्तार अब्बास नकवी ने यह बात कही। उन्होंने इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पर कहा कि आज लोगों को दारुल उलूम की नहीं, बल्कि दारुल उसूल की जरूरत है। नकवी ने कहा वहां जो हो रहा है, बहुत ही अफसोस की बात है। किसी भी संस्थान में दहशतगर्दी की नहीं, बल्कि देशभक्ति की शिक्षा दी जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो दहशतगर्दी की दीक्षा दे रहे हैं, वे देशहित और समाज में काम नहीं कर रहे हैं। नकवी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी है और वह किसी समाज को अछूत नहीं मानती। पीएम नरेंद्र मोदी सर्व धर्म और सर्व समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी अब घर से घरोंदे और घरोंदे से घोंसले में सिमट गई है। कांग्रेस का जनाधार वेंटिलेटर पर है।
 

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का तीसरा सफल कार्यकाल चल रहा है। अल्पसंख्यकों के लिए सरकार जो कुछ कर रही है, उतना कभी किसी गैर कांग्रेसी हुकूमतों ने नहीं किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमील शम्सी, जिलाध्यक्ष चौ. हैदर गुर्जर, नगराध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी, डॉ. आमिर राव, अब्दुल कादिर गौड, नासिर, अब्दुल, आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed