सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shivalik reverberated with the sound of bullets.

Saharanpur News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शिवालिक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shivalik reverberated with the sound of bullets.
फाइल फोटो -शिवम सिंह 
विज्ञापन
- समझौते में शांति के बजाय चली गोलियां, 300 राउंड फायरिंग का दावा
Trending Videos

- फायरिंग करने वालों की जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गणेशपुर गांव के पास शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर हुई बैठक में शांति के बजाय गोलियां चल गईं। दावा है कि 300 राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से शिवालिक गूंज उठा। पुलिस फायरिंग करने वालों की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
पंकज शर्मा काफी समय से जमीन खरीदने और बेचने का काम करते हैं। बताया जाता है कि बिहारीगढ़ क्षेत्र में देहरादून, बिहारीगढ़, गाजियाबाद, बड़ौत और बुलंदशहर के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर पार्टनशिप में जमीन खरीद रखी है। इसमें आठ से दस लोग शामिल हैं। प्रॉपर्टी को लेकर रविवार को गणेशपुर गांव के पास शिवालिक फार्म हाउस पर समझौते के लिए बैठक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। एक के बाद एक गोली चलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से शिवालिक गूंज उठा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन अभी तक गोली चलाने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 300 राउंड फायरिंग की गई।

-- बाहरी लोगों का गढ़ बना शिवालिक जंगल से सटा इलाका
- सुंदरपुर से शाकंभरी तक चालीस किमी की बेल्ट में बने हैं सैकड़ाें फार्म हाउस
- एक दशक पहले भी फार्म हाउस मालिक ने एक ग्रामीण को गोली मार कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। जिले में शिवालिक जंगल से सटा इलाका दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों के धनाढ्य लोगों की ऐशगाह बन गया है। इन लोगों के यहां बड़े-बड़े फार्म हाउस हैं, जिनमें यह अपनी छुटि्टयां बिताने आते हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर सेवानिवृत्त नौकरशाहों तक ने यहां अपने फार्म हाउस बना रखे हैं। जंगल में अवैध शिकार को लेकर भी कई बार इन फार्म हाउस मालिकों पर उंगलियां उठती रहती हैं।
बिहारीगढ़ क्षेत्र में सुंदरपुर गांव से लेकर माता शाकंभरी देवी तक शिवालिक जंगल के किनारे करीब 40 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों फार्म हाउस बन गए हैं। अधिकांश फार्म हाउस बड़े शहरों के रईसजादों के हैं। इन फार्म हाउस की वजह से यहां जमीनों के रेट भी आसमान छू रहे हैं। इनमें से कई फार्म हाउस को अंदर रेस्टोरेंट के रूप में विकसित कर दिया है, जिनमें किराए पर कमरे तक उपलब्ध रहते हैं। इनकी बाकायदा आनलाइन बुकिंग होती है। ऐसे में यहां बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का तो आरोप है कि कुछ फार्म हाउस में तो अनैतिक कार्य तक होते हैं।
रविवार को हुई घटना ने एक बार फिर शिवालिक के फार्म हाउस की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। एक दशक पहले गांव खुशहालीपुर निवासी अमृतपाल की यहां स्थित फार्म हाउस के मालिक ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने फार्म हाउस में तोड़फोड़ तक की थी। बाद में पुलिस ने फार्म हाउस मालिक को जेल भेज दिया था।
-- एसएसपी के चार्ज संभालने के अगले दिन बड़ी वारदात
एसएसपी अभिनंदन सिंह के चार्ज संभालते ही अगले दिन बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में गोलीबारी हो गई, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा करना पुलिस के सामने चुनौती है।

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

फाइल फोटो -शिवम सिंह 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed