सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Footpaths designed for pedestrians become a joke

Saharanpur News: पैदल यात्रियों के लिए तैयार किए गए फुटपाथ बने मजाक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Footpaths designed for pedestrians become a joke
पड़ताल का फोटो- सहारनपुर के अंबाला रोड फुटपाथ से लेकर सड़क तक ​अतिक्रमण से हाल बेहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सहारनपुर। अंबाला रोड पर लाखों रुपये खर्च कर पैदल यात्रियों के लिए तैयार किए गए फुटपाथ मजाक बने हुए हैं। फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। कई जगह पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसकी वजह से फुटपाथ टूटने और धंसने भी लगे हैं।



नसीम अख्तर ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या भेजी थी। आठ फरवरी के संस्करण में समस्या को प्रकाशित करने के बाद टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इस दौरान लोगों ने बताया कि राहगीरों को फुटपाथ बनाए जाने का कोई फायदा नहीं हो रहा है। राहगीर सड़क किनारे असुरक्षित चलने के लिए मजबूर हैं। कई बार वाहन चालक इतनी तेजी से ओवरटेक करते हैं कि किनारे चल रहे लोगों को साइड में हटना पड़ता है। इससे दुर्घटना का भी खतरा रहता है। कई जगह से फुटपाथ धंस भी गए हैं। इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या के तुरंत समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग

- संजय ने बताया कि फुटपाथ बनाए तो पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए थे, लेकिन इसका फायदा वाहन चालक और दुकानदार उठा रहे हैं।

- राकेश शर्मा ने कहा कि फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान रख लिया है। तो वाहन चालक भी वाहन खड़ा कर देते हैं। फुटपाथ पार्किंग बन कर रह गए हैं।

- सिराज ने कहा कि फुटपाथ बनाए तो सुविधा के लिए गए थे, लेकिन उन पर अतिक्रमण होने से परेशानी बढ़ गई है। पैदल चलने वाले की फिक्र कागजों में ही है।

- हाफिज असरार ने कहा कि फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त करना चाहिए। साथ ही दुकानदार और वाहन चालक भी पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed