{"_id":"6988e5f70551ebc6050013ef","slug":"meerut-mans-body-found-on-roadside-murder-suspected-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-168987-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेरठ के व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेरठ के व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
अरुण का फाइल फोटो
विज्ञापन
- मेरठ के कृष्ण विहार का रहने वाला था, परिजन बोले, नागल क्या लेने आया था पता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल (सहारनपुर)। मेरठ के कृष्ण विहार निवासी अरुण (50) का शव गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव खजूरवाला सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों की तरफ से भी देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
नागल पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली। मृतक की शर्ट से एक अधिवक्ता का विजिटिंग कार्ड बरामद हुआ, जिस पर लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक के पास से एक बैग मिला है, जिसमें एक जोड़ी कपड़े और अन्य सामान था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण की शादी नहीं हुई थी।
वह तीन दिन पहले घर से कहीं जाने के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। वह शराब का आदी भी था और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के पास घूमता रहता था। हालांकि प्राथमिक जांच में शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला, लेकिन हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि मृतक के पास से मोबाइल और पर्स भी नहीं मिला।
-- नागल में कोई रिश्तेदार भी नहीं
परिजनों के अनुसार, नागल थाना क्षेत्र में उनकी कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। ऐसे में अरुण यहां पर क्या लेने आया था इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे।
-- वर्जन
मौत की क्या वजह रही यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की जानकारी पता चलेगी। फिलहाल हर बिंदू पर गहनता से जांच की जा रही है।- अभितेष सिंह, सीओ देवबंद
Trending Videos