फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: AI-Generated Fake Post Claims Former BJP MLA Joined BSP, Complaint Filed in Saharanpur

Saharanpur: एआई से बनाई फर्जी पोस्ट वायरल, बसपा में शामिल होने का दावा, पूर्व विधायक ने की शिकायत

Sat, 27 Jun 2026 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jun 2026 01:08 PM IST
सार

सहारनपुर में भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी को बसपा में शामिल होने का दावा करने वाली एआई से तैयार कथित फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पूर्व विधायक ने इसे झूठा बताते हुए एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Saharanpur: AI-Generated Fake Post Claims Former BJP MLA Joined BSP, Complaint Filed in Saharanpur
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी को बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने का दावा करने वाली एआई से तैयार कथित फर्जी पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्हें बसपा सुप्रीमो के साथ दिखाया गया है। पूर्व विधायक ने इसे पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एआई से तैयार बताई गई फर्जी पोस्ट 
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि सहारनपुर में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक नरेश सैनी बसपा में शामिल हो गए हैं। पोस्ट में एआई की मदद से तैयार की गई कथित तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें उन्हें बसपा सुप्रीमो के साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में हत्या, पत्नी की नौकरी पर विवाद, सोते हुए साले पर दामाद ने बरसाए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक बोले-भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं 
नरेश सैनी ने वायरल पोस्ट को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए कहा कि उनका बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने का दावा निराधार है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।

एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग 
पूर्व विधायक ने मामले की लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देकर फर्जी पोस्ट तैयार करने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर अफवाहों से सतर्क रहने की अपील 
पूर्व विधायक ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें और भ्रामक सामग्री को साझा करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed