Saharanpur: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, 33 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा नागल थाना क्षेत्र में गांव सरसीना के पास हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में थाना देवबंद क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी 33 वर्षीय अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
कट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक
बताया गया कि अरुण कुमार अपने गांव के साथी अंकित कुमार के साथ सहारनपुर की ओर से गांव लौट रहा था। सरसीना के पास सड़क पर बने कट के नजदीक अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में अंकित भी घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: बागपत में हत्या कर दो दोस्तों के शव मंदिर परिसर में गाड़े, 25 जुलाई से दोनों थे लापता, महंत हुआ फरार
घायल साथी को जिला अस्पताल किया रेफर
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अंकित कुमार को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हेलमेट नहीं पहना था, खेती-बाड़ी करता था अरुण
पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बाइक चला रहे अरुण कुमार ने हेलमेट नहीं लगाया था। अरुण खेती-बाड़ी करता था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक शिवकार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।