फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Class 11 Student Dies After Two Girls Reach Youth’s House Instead of School

UP: कॉलेज जाना था; युवक से मिलने पहुंच गईं दो छात्राएं, एक ने फंदा लगाकर दी जान, दूसरी अस्पताल में भर्ती

Thu, 13 Aug 2026 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Aug 2026 04:28 PM IST
सार

सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में कॉलेज जाने के बजाय पड़ोसी गांव में एक युवक के घर पहुंची 11वीं की दो छात्राओं के मामले में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के वहां पहुंचने के बाद दोनों घबरा गई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Class 11 Student Dies After Two Girls Reach Youth’s House Instead of School

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वीं की दो छात्राएं बृहस्पतिवार को कॉलेज जाने के बजाय पड़ोसी गांव में रहने वाले एक युवक से मिलने उसके घर पहुंच गईं। दोनों के स्कूल नहीं पहुंचने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


तलाश करते हुए परिजन युवक के घर पहुंचे तो वहां दोनों छात्राओं के होने की बात सामने आई। इसी दौरान युवक मौके से निकल गया। इसके बाद दोनों छात्राओं ने जान देने का प्रयास किया, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: लोगों को समाज सुधार का पाठ पढ़ाकर खुद अपराध कर रहा था साधु, मंदिर में आखिर क्यों बनवा रहा था सीक्रेट रूम

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज नहीं पहुंचीं तो परिजनों को हुई जानकारी
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचीं। स्कूल की ओर से परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने छात्राओं की सहेलियों से जानकारी की। एक सहेली से पता चला कि दोनों पड़ोसी गांव में रहने वाले एक युवक से मिलने के लिए गई हैं। इसके बाद दोनों छात्राओं के परिजन युवक के घर पहुंच गए।

परिजनों को देखकर घबराईं दोनों छात्राएं
पुलिस के अनुसार युवक के घर का दरवाजा खटखटाने पर वह नहीं खुला। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बताया गया कि दोनों छात्राएं उस समय मकान के अंदर थीं। बाहर भीड़ देखकर दोनों घबरा गईं। इसी दौरान युवक मौका पाकर छत के रास्ते वहां से निकल गया। इसके बाद दोनों छात्राओं ने जान देने का प्रयास किया।

एक छात्रा की मौत, दूसरी का उपचार जारी
दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर परिजनों में से एक व्यक्ति पड़ोसी की छत के रास्ते मकान के अंदर पहुंचा। वहां दोनों छात्राएं गंभीर हालत में मिलीं। पुलिस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया। दूसरी छात्रा का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed