सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bilal, a criminal carrying a reward of Rs 50,000, was caught by the police in an encounter

Saharanpur: पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ा 50 हजार का इनामी

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 19 Mar 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

चिलकाना की पुलिस ने साईफन पुलिया पर चेकिंग के लिए दो बदमाशों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बिलाल घायल होकर गिर पड़ा, जबिक उसका साथी फरार हो गया। 

Saharanpur: Bilal, a criminal carrying a reward of Rs 50,000, was caught by the police in an encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार बिलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जिले की चिलकाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बिलाल का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।
Trending Videos

 

पुलिस के अनुसार, साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके जवाब में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी घने बागों का फायदा उठाकर अंधेरे में भागने में सफल रहा।
 

गिरफ्तार बदमाश की पहचान और बरामदगी
गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान बिलाल, निवासी टोडरपुर, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बिलाल के कब्जे से घटना स्थल से 32 बोर की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और सात खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, उसके पास से 3100 रुपये नकद, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। घायल बिलाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बिलाल का आपराधिक इतिहास
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश बिलाल एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल करीब 28 मुकदमे दर्ज हैं। वह विशेष रूप से थाना सरसावा में दर्ज एक लूट के मामले में वांछित था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed