सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Clash Over Buffalo Deal Sparks Firing Rumour at Gangoh Cattle Market

Saharanpur: भैंस के सौदे पर भिड़े दो पक्ष, पशु पैठ में फायरिंग की चर्चा से हड़कंप, पुलिस बोली पुष्टि नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 May 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के गंगोह में पशु पैठ के दौरान भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। फायरिंग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।

Saharanpur: Clash Over Buffalo Deal Sparks Firing Rumour at Gangoh Cattle Market
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जिले के गंगोह में शुक्रवार सुबह पशु पैठ के दौरान भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और फायरिंग की सूचना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos


भैंस के सौदे को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार बुडढ़ाखेड़ा मार्ग पर प्रत्येक शुक्रवार को पशु पैठ लगती है, जहां क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी व्यापारी पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार सुबह एक भैंस के सौदे को लेकर गांव धलापड़ा निवासी आशरीन और अंबैहटा पीर निवासी नदीम के पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पति गया था मंडी, धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या, तीन बेटियों के सामने हुई वारदात

फायरिंग की सूचना से मची अफरा-तफरी
विवाद के दौरान फायरिंग होने की भी सूचना सामने आई, जिससे पशु पैठ में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि एक पक्ष की ओर से फोन कर फायरिंग की सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed