{"_id":"69f3b230330b58cd8e076551","slug":"shop-vandalized-over-pigeon-attempt-made-to-break-down-gate-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-174506-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कबूतर को लेकर दुकान में तोड़फोड़, गेट तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कबूतर को लेकर दुकान में तोड़फोड़, गेट तोड़ने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 01 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। इस्लामनगर रोड पर बृहस्पतिवार रात को कुछ युवकों ने एक मकान व दुकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान हल्का पथराव भी हुआ। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस्लामनगर रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति का कबूतर पास ही की बस्ती में रहने वाले व्यक्ति के घर चला गया। बताया गया कि कबूतर मालिक ने अपनी दुकान में किराएदार से कबूतर वापस करने को कहने के लिए बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को 10 से भी ज्यादा युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर कबूतर मालिक के घर पहुंच गए। उसके दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने कबूतर मालिक की दुकान पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान वहां हल्का पथराव भी हुआ। नकुड कोतवाल सुरेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही हमलावर युवक भाग गए। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। सीसीटीवी की फुटेज से युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos