सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Elderly Woman Crushed After Truck Moves While She Sat Under It to Escape Rain

Saharanpur: बारिश से बचने ट्रक के नीचे बैठी वृद्धा, अचानक चला वाहन, कुचलने से हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 May 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के गंगोह नवीन अनाज मंडी में बारिश से बचने के लिए ट्रक के नीचे बैठी 75 वर्षीय महिला को चालक ने अचानक ट्रक चला दिया, जिससे वह कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Saharanpur: Elderly Woman Crushed After Truck Moves While She Sat Under It to Escape Rain
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जिले के गंगोह नवीन अनाज मंडी में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए ट्रक के नीचे बैठी 75 वर्षीय वृद्धा अचानक वाहन चलने से उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Trending Videos


बारिश से बचने के लिए ट्रक के नीचे बैठी थीं वृद्धा
जानकारी के अनुसार मोहल्ला छत्ता निवासी घरभरी देवी रोज की तरह मंडी में तुलाई के बाद जमीन पर बिखरे अनाज के दाने इकट्ठा करने गई थीं, जिससे वह अपना गुजारा करती हैं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से बचने के लिए वह मंडी परिसर में खड़े एक ट्रक के नीचे जाकर बैठ गईं। इसी दौरान चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे वृद्धा वाहन की चपेट में आ गईं।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति गया था मंडी, धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या, तीन बेटियों के सामने हुई वारदात

पल्लेदारों ने बचाई जान
घटना के बाद मौके पर मौजूद पल्लेदारों ने तुरंत वृद्धा को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और मंडी कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
पुलिस और मंडी कर्मियों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चालक की तलाश में पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed