फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Inter-district vehicle theft gang busted; three arrested, and 20 motorcycles recovered.

सहारनपुर: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 20 बाइक और फर्जी आरसी व नंबर प्लेट बरामद

Fri, 02 Oct 2026 05:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 02 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

नानौता पुलिस ने गांव काशीपुर के जंगल में चेकिंग कर अनूप उर्फ काला, बादल उर्फ काकुल और अंकुल उर्फ वंशु निवासी भाबसी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की बाइकें बरामद की गईं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Inter-district vehicle theft gang busted; three arrested, and 20 motorcycles recovered.
बरामद बाइकें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानौता थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 20 बाइक, सात फर्जी नंबर प्लेट, चार फर्जी आरसी, चेसिस व इंजन नंबर बदलने की डाई मशीन, काले रंग का स्प्रे और लोहे की रेती बरामद की है। बरामद वाहनों में कई बाइकों के संबंध में जिले के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम काशीपुर के जंगल में चेकिंग की। इस दौरान अनूप उर्फ काला, बादल उर्फ काकुल और अंकुल उर्फ वंशु निवासी भाबसी रायपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका पांच सदस्यों का गिरोह है, जो विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाद जनसेवा केंद्रों से वाहनों की आरसी निकलवाकर ऑनलाइन एप के माध्यम से फर्जी आरसी तैयार कराते थे। गिरोह का एक सदस्य डाई मशीन से वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर को बदल देता। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइकों को फिर से बेचने की तैयारी की जाती थी। चोरी के वाहनों को काशीपुर स्थित एक आम के बाग में बने खाली मकान में छिपाकर रखा जाता था। पुलिस द्वारा बरामद बाइकें जिले के कई थानों में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित हैं।
 
विज्ञापन

अनूप उर्फ काला पर 33 प्राथमिकी दर्ज
आरोपी अनूप उर्फ काला के खिलाफ नानौता समेत थानाभवन, देवबंद और तीतरो आदि थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, पॉक्सो और एनडीपीएस एक्ट समेत 33 मामले दर्ज हैं। बादल उर्फ काकुल के खिलाफ पांच और अकुल उर्फ वंशु उर्फ वनराज के खिलाफ भी पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों और बरामद वाहनों के संबंध में जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed