फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Liquor shop salesman murdered; two-hour road blockade held in protest; pistol recovered.

Saharanpur: शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या, विरोध में दो घंटे लगाया जाम; तमंचा और मोबाइल बरामद

Sun, 16 Aug 2026 03:40 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 16 Aug 2026 03:40 PM IST
सार

रामपुर मनिहारान के गांव मुंडीखेड़ी निवासी लोकेश कुमार शराब की दुकान पर सेल्समैन था। रात से वह लापता था, सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और फोरेंसिक टीम पर लापरवाही से जांच करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Liquor shop salesman murdered; two-hour road blockade held in protest; pistol recovered.
तमंचा। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नागल स्थित सिडकी-लाखनोर मार्ग पर आईटीआई के निकट सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव पड़ा मिला। रामपुर मनिहारान के गांव मुंडीखेड़ी निवासी लोकेश कुमार (40) के रूप में पहचान हुई, जो शराब की दुकान पर सेल्समैन था। ग्रामीणों ने फोरेंसिक टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क को दो घंटे जाम रखा। बाद में सीओ ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

मृतक के छोटे भाई अंकित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई लोकेश पिछले दो साल से बोहडूपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। रात करीब 10 बजे वह ठेके से घर आने की बात कहकर चला था, लेकिन जब नहीं पहुंचा तो उसे फोन किया गया। उसका फोन स्विच ऑफ मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह परिजन तलाश में निकले तो लोकेश का शव सिडकी-लाखनोर मार्ग पर पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और पड़ताल की। परिजनों ने लोकेश की हत्या की आशंका जताते हुए फॉरेंसिक टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रखा। 
परिजनों ने बताया कि उन्होंने गड्ढे का पानी निकालकर उसमें से तमंचा, मृतक का मोबाइल, बियर के केन और अन्य सामान बरामद किया, जबकि फोरेंसिक टीम औपचारिकता निभाकर निकल गई। बताया कि उन्होंने ही सामान पुलिस को दिया। सीओ देवबंद अमित सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
 
विज्ञापन

किसका है तमंचा
शव के निकट तमंचा पड़ा मिला, लेकिन कोई गोली या चोट के निशान नहीं मिले। सवाल यह है कि लोकेश तमंचा रखता था या तमंचा हत्यारे का है। थाने में दी तहरीर में मृतक के भाई अंकित कुमार ने बताया की लोकेश के पास ठेके की बिक्री के पैसे थे जो मौके पर नहीं मिले। उसका पर्स भी गायब है। मृतक लोकेश के परिवार में पत्नी, दो बेटी व एक बेटा है।
 

ये बोले सीओ
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं।
-  अमित सिंह, सीओ देवबंद

ये भी देखें...
Meerut: यूको बैंक के मैनेजर ने डिलीवरी ब्वाय को पीटा, वीडियो वायरल होने पर सामने आकर दी सफाई


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed