सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Loot of Rs 5 lakh by putting bike in front of cattle trader's pickup, police said shocking thing

Saharanpur: पशु व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर पांच लाख की लूट, पुलिस ने कह दी चौंकाने वाली बात

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Feb 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

रजापुर निवासी परवेज आलम उर्फ सोनू दुधारू पशुओं की खरीद फरोख्त करता है। गांव निवासी पिकअप चालक जहांगीर उर्फ काला के साथ संभल की दूरपुर मंडी जा रहा था। रास्ते में वारदात हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Saharanpur: Loot of Rs 5 lakh by putting bike in front of cattle trader's pickup, police said shocking thing
पीड़ित परवेज आलम उर्फ सोनू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने पांच लाख आठ हजार रुपये की नगदी लूट ली। सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Trending Videos

 

रजापुर निवासी परवेज आलम उर्फ सोनू दुधारू पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है। रात दो बजे वह गांव निवासी पिकअप चालक जहांगीर उर्फ काला के साथ संभल की दूरपुर मंडी जाने के लिए निकला था। सोनू ने बताया कि वह भैंसराव वाले रास्ते पर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट के पास ही पहुंचे थे कि अचानक पीछे से आए बाइक सवार ने अपनी बाइक उनकी पिकअप के सामने गिरा दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बचाने के लिए जैसे ही काला ने पिकअप रोकी पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाश और आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाता चारों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट करते हुए पांच लाख आठ हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। इसके बाद सोनू ने फोन से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चंद्र पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। बदमाशों की तलाश में आसपास के जंगलों में भी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
 

ये बोले एसपी
लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। फिर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सागर जैन, एसपी देहात सहारनपुर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed