फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: rs25,000 Rewarded Cow Slaughter Accused Arrested in Police Encounter, Accomplice Escapes

Saharanpur: 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार, टांग में लगी गोली, बाइक सवार साथी अंधेरे में फरार

Wed, 19 Aug 2026 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Aug 2026 11:33 AM IST
सार

सहारनपुर के बड़गांव में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोकश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी जंगल में फरार हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: rs25,000 Rewarded Cow Slaughter Accused Arrested in Police Encounter, Accomplice Escapes
बदमाश को लेकर जाती सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के बड़गांव में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोकश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान बाइक सवारों ने की भागने की कोशिश
सीओ अमित सिंह के अनुसार, मंगलवार रात चौकी इंचार्ज मौरा संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ हसनपुर लोटनी रजवाहा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाकर उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में ईडी की कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में कई ठिकानों पर छापे, खंगाले दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

घिरने के बाद पुलिस टीम पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार, बाइक फिसलने के बाद खुद को घिरा देखकर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान इंतजार उर्फ काका उर्फ इंसार पुत्र फुरकान निवासी सोनचिड़ा, थाना नागल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। इसके अलावा बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए नानौता सामुदायिक अस्पताल भेजा गया है।

एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि इंतजार थाना बड़गांव के मुकदमा अपराध संख्या 210/2026 में गोवध अधिनियम के तहत वांछित था। उसके खिलाफ गैंगस्टर, एनडीपीएस, गोकशी, शस्त्र अधिनियम और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह 25 हजार रुपये का इनामी था।

फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल सका। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और फरार साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed