{"_id":"69c2e6a8ac7ea2aa0f054650","slug":"sister-dies-after-30-hours-accused-brother-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-172026-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 30 घंटे बाद बहन की मौत, आरोपी भाई गिरप्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 30 घंटे बाद बहन की मौत, आरोपी भाई गिरप्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। ऋषिकेश एम्स में भर्ती बहन ने 30 घंटे बाद दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी भाई मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। इससे पहले आरोपी ने वीडियो जारी कर हमले के लिए अकेले खुद को जिम्मेदार बताया था। उसने कहा था कि इसमें उसके परिवार के किसी भी सदस्य का कोई हाथ नहीं है।
बता दें, कि रामखेड़ी निवासी राखी गांव मोहम्मदपुर कंधेला निवासी युवक के साथ 16 मार्च को चली गई थी। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को राखी खुद ही फतेहपुर थाने पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसे काफी समझाया था, लेकिन वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी। फतेहपुर सीएचसी में मेडिकल होने के बाद पुलिस कस्टडी में राखी को भाई मोंटी और रवि ने उसे गोली मार दी थी।
इसी बीच मंगलवार दोपहर राखी के भाई मोंटी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर हमले की जिम्मेदारी ली। वीडियो में मोंटी राणा बता रहा है कि उसने अपनी बहन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी बहन को गोली मारी है। इस घटना में वह केवल अकेला शामिल है। इसमें उसके भाई, मां बाप और परिवार का कोई अन्य शामिल नहीं है। वीडियो में वह पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कह रहा है। देर शाम पुलिस ने आरोपी भाई मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पिस्टल से बहन पर फायरिंग की थी, वह पिस्टल भी बरामद कर ली है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि आरोपी पहले ही सरेंडर कर चुका था। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है। मंगलवार देर रात ऋषिकेश एम्स में भर्ती राखी की मौत हो गई। उसे सोमवार शाम दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया था।
उधर, एम्स के पीआरओ डॉ. श्रीलॉय मोहन्ति ने राखी की मौत की पुष्टि की है। मंगलवार रात करीब नौ बजे राखी की मौत हुई। राखी को एक गोली सिर व एक गोली पीठ में लगी थी। उसका उपचार एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था।
-- -- -- -- -
रामखेड़ी में पसरा सन्नाटा, ग्रामीणों ने साध रखी चुप्पी
इस हादसे के बाद गांव रामखेड़ी में युवती के घर वाले मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और इस बारे में कोई भी ग्रामीण कुछ बात करने को तैयार नहीं है। लोगों ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। युवती के घर पर केवल उसकी मां और भाभी ही हैं और वह भी किसी से नहीं मिल रही हैं। गोलीकांड के बाद युवती के घर से न तो कोई सहारनपुर अस्पताल पहुंचा था और न ही एम्स गया है।
-- -- -
कंधेला गांव से दोनों युवक के मकान पर भी लगा ताला
गांव मोहम्मदपुर कंधेला निवासी युवती को ले जाने वाला युवक लवकुश और उसके चचेरे भाई गोविंद के परिजन भी हादसे के बाद से अपने घरों पर ताला लगा कर गायब हो गए हैं। दोनों युवकों का भी 16 मार्च के बाद से कुछ पता नहीं है। उधर, पुलिस ने राखी के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए परिवार पर दबाव बनाने के लिए रात भर दबिशें देकर कई रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।
-- -- --
आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
- सागर जैन, एसपी देहात
Trending Videos