सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mercury reached 39 degrees Celsius, scorching heat due to the strong sunlight.

Saharanpur News: पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, तेज धूप के कारण झुलसा रही गर्म हवा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 39 degrees Celsius, scorching heat due to the strong sunlight.
तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए मुंह को कपड़े से लपेटकर गुजरता राहगीर
विज्ञापन
-रविवार को न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अप्रैल चल रहा है और अभी से पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप के कारण दोपहर में हवा गर्म होकर लोगों को झुलसाने लगी है।
जनपद में दो दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को हल्के बादल आने का अनुमान जताया था। सुबह के समय बेहद हल्के बादल थे। उम्मीद थी कि दिन में गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन दोपहर होने तक बादल गायब हो गए। इसके बाद दोपहर में चिलचिलाती धूप रही, जिसमें ज्यादा देर तक खड़े होना मुश्किल था। तेज धूप के कारण हवा लू में बदल गई। ऐसे में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी कपड़े से चेहरा लपेटकर दोपहिया वाहन चलाते नजर आए। कई महिलाएं धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेतीं दिखीं। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
-- बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
19 अप्रैल----20------39
18 अप्रैल----19------39
17 अप्रैल----19------36
16 अप्रैल----19------38
15 अप्रैल----18------38
14 अप्रैल----17------37
13 अप्रैल----17------35.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed